गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा, विजय बीघा मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। स्थानीय निवासी सरिता देवी ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज, झूठा मुकदमा दर्ज कराने और जबरन घर खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। इलाके में नाली निर्माण कराया जा रहा सरिता देवी ने मीडिया को बताया कि नगर निगम की ओर से उनके इलाके में नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस काम में उन्होंने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ सहयोग किया। इसी दौरान उनके सामने रहने वाली पड़ोसी लालो देवी (पति स्वर्गीय विजय पासवान) और उनके बेटे के साथ विवाद शुरू हो गया। सरिता देवी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई, जिसके बाद उन्हीं के खिलाफ थाने में झूठा आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के बहाने उनके घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसियों की ओर से कथित तौर पर उनके मकान को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, ताकि उस जगह पर वे चार पहिया वाहन खड़ा कर सकें। सरिता देवी का कहना है कि यह सीधे तौर पर दबंगई है और उन्हें उनके ही घर से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। सरकारी जमीन पर 50 साल से रह रहा है परिवार जमीन के संबंध में सरिता देवी ने स्पष्ट किया कि भले ही वह सरकारी भूमि हो, लेकिन उनका परिवार पिछले करीब 50 साल से वहां रह रहा है। ऐसे में उन्हें अचानक वहां से हटाने की कोशिश करना अनुचित है। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसियों की ओर से आए दिन विवाद किया जाता है, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। सरिता देवी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पड़ोसी का सोने का चेन छीन लिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और अगर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच से पूरी घटना का सच सामने आ सकता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी का बेटा अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है और अक्सर नशे में रहता है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इस मामले में उनकी मां और उनके बच्चे को भी झूठे केस में फंसा दिया गया है, जो पूरी तरह निराधार है। पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डेल्हा थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र का कहना है कि पड़ोसी की ओर से लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष का भी आवेदन आया है, मामले की जांच की जा रही है। गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा, विजय बीघा मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। स्थानीय निवासी सरिता देवी ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज, झूठा मुकदमा दर्ज कराने और जबरन घर खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। इलाके में नाली निर्माण कराया जा रहा सरिता देवी ने मीडिया को बताया कि नगर निगम की ओर से उनके इलाके में नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस काम में उन्होंने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ सहयोग किया। इसी दौरान उनके सामने रहने वाली पड़ोसी लालो देवी (पति स्वर्गीय विजय पासवान) और उनके बेटे के साथ विवाद शुरू हो गया। सरिता देवी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई, जिसके बाद उन्हीं के खिलाफ थाने में झूठा आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के बहाने उनके घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसियों की ओर से कथित तौर पर उनके मकान को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, ताकि उस जगह पर वे चार पहिया वाहन खड़ा कर सकें। सरिता देवी का कहना है कि यह सीधे तौर पर दबंगई है और उन्हें उनके ही घर से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। सरकारी जमीन पर 50 साल से रह रहा है परिवार जमीन के संबंध में सरिता देवी ने स्पष्ट किया कि भले ही वह सरकारी भूमि हो, लेकिन उनका परिवार पिछले करीब 50 साल से वहां रह रहा है। ऐसे में उन्हें अचानक वहां से हटाने की कोशिश करना अनुचित है। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसियों की ओर से आए दिन विवाद किया जाता है, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। सरिता देवी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पड़ोसी का सोने का चेन छीन लिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और अगर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच से पूरी घटना का सच सामने आ सकता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी का बेटा अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है और अक्सर नशे में रहता है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इस मामले में उनकी मां और उनके बच्चे को भी झूठे केस में फंसा दिया गया है, जो पूरी तरह निराधार है। पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डेल्हा थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र का कहना है कि पड़ोसी की ओर से लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष का भी आवेदन आया है, मामले की जांच की जा रही है।


