जमुई में जन सुराज पार्टी का एक्सपेंशन:रॉबिन सिंह बने जिलाध्यक्ष, मनोज यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी

जमुई में जन सुराज पार्टी का एक्सपेंशन:रॉबिन सिंह बने जिलाध्यक्ष, मनोज यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी

जमुई में जन सुराज पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला सलाहकार समिति और एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रॉबिन सिंह को जमुई का जिलाध्यक्ष बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि रॉबिन सिंह को जमुई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज यादव को महामंत्री और गोपाल पंडित को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नीलम मेहता को महिला अध्यक्ष, नौशाद आलम को युवा अध्यक्ष, अरविंद यादव को किसान अध्यक्ष और सुवेंदु दत्त मिश्रा को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रशांत सिन्हा को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आनंदी यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रमाकांत पासवान को अंबेडकर मंच अध्यक्ष, परमेश्वर साह को कर्पूरी मंच अध्यक्ष तथा कासिम अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. अरुण कुमार और डॉ. शोभा कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी को जिले के हर गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देगी और जनहित के सवालों को मजबूती से उठाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि भागलपुर क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी जिला कमिटी का गठन कर सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें। जिला सलाहकार समिति में हाजी सगीर अहमद, उमा पंडित, कृष्णकांत मिश्रा, भूदेव रजक और रामविलास साह को शामिल किया गया है। इस नई टीम के गठन से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जमुई में जन सुराज पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला सलाहकार समिति और एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रॉबिन सिंह को जमुई का जिलाध्यक्ष बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि रॉबिन सिंह को जमुई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज यादव को महामंत्री और गोपाल पंडित को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नीलम मेहता को महिला अध्यक्ष, नौशाद आलम को युवा अध्यक्ष, अरविंद यादव को किसान अध्यक्ष और सुवेंदु दत्त मिश्रा को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रशांत सिन्हा को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आनंदी यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रमाकांत पासवान को अंबेडकर मंच अध्यक्ष, परमेश्वर साह को कर्पूरी मंच अध्यक्ष तथा कासिम अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. अरुण कुमार और डॉ. शोभा कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी को जिले के हर गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देगी और जनहित के सवालों को मजबूती से उठाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि भागलपुर क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी जिला कमिटी का गठन कर सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें। जिला सलाहकार समिति में हाजी सगीर अहमद, उमा पंडित, कृष्णकांत मिश्रा, भूदेव रजक और रामविलास साह को शामिल किया गया है। इस नई टीम के गठन से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *