बिना नंबर प्लेट स्कूटी से स्टंट:हाथ-पैर फोल्ड करके 60 की स्पीड में दौड़ाई गाड़ी, राहगीरों के मना करने पर भी नहीं माना

बिना नंबर प्लेट स्कूटी से स्टंट:हाथ-पैर फोल्ड करके 60 की स्पीड में दौड़ाई गाड़ी, राहगीरों के मना करने पर भी नहीं माना

लखनऊ के गोमती नगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति नियमों के धज उड़ते हुए गाड़ी चला रहा है पीछे चल रहे एक रागिनी इसका वीडियो बनाया तब भी उसकी कोई फर्क नहीं पड़ता है वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक बैटरी स्कूटी चालक स्टंटबाजी करते नजर आ रहा है। अपने दोनों हाथ छोड़ देता है और 60 की स्पीड में गाड़ी दौड़ाता है। इतना ही नहीं अपने दोनों हाथ और दोनों पैर फोल्ड करके स्कूटी के ऊपर बैठ जाता है। इस दौरान गाड़ी भागती रहती है। बिना नंबर की गाड़ी से स्टंट
पूरे स्टंट का एक राहगीर ने वीडियो बना दिया। जब वह वीडियो में स्कूटी चालक से बात करने का प्रयास करता है, तो मुस्कुरा कर कुछ बोलता नहीं है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला गाड़ी का नंबर प्लेट की तरफ जाता है। तो नंबर प्लेट नहीं मिलती है। वीडियो कब का है और किसने बनाया अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *