मुंगेर शहर के घोषी टोला स्थित श्यामा ऑटो मोबाइल शोरूम में शुक्रवार को हंगामा हो गया। शोरूम मालिक सुनील कुमार की पत्नी उर्वशी कुमारी ने पति पर दूसरी शादी और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। महिला ने शोरूम का शीशे का गेट तोड़ दिया और अंदर रखी टेबल-कुर्सियों को पलटकर नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक शोरूम पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान शोरूम का शीशा टूट गया। हंगामे में शीशे के टुकड़े महिला के हाथ और शरीर में लगे, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह पति के खिलाफ अपना विरोध जताती रही। काफी प्रयास के बाद महिला को शांत कराया
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद महिला को शांत कराया। घायल अवस्था में महिला को बैठाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। इस घटना से शोरूम में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भयभीत हो गए थे। घायल उर्वशी कुमारी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में सुनील कुमार से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति ने उन्हें पत्नी का अधिकार और सम्मान नहीं दिया। पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था
महिला का कहना है कि उनके पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था और बाद में उसने दूसरी शादी भी कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर वह पहले भी कासिम बाजार थाना में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े शोरूम में हुई इस घटना की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है। मुंगेर शहर के घोषी टोला स्थित श्यामा ऑटो मोबाइल शोरूम में शुक्रवार को हंगामा हो गया। शोरूम मालिक सुनील कुमार की पत्नी उर्वशी कुमारी ने पति पर दूसरी शादी और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। महिला ने शोरूम का शीशे का गेट तोड़ दिया और अंदर रखी टेबल-कुर्सियों को पलटकर नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक शोरूम पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान शोरूम का शीशा टूट गया। हंगामे में शीशे के टुकड़े महिला के हाथ और शरीर में लगे, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह पति के खिलाफ अपना विरोध जताती रही। काफी प्रयास के बाद महिला को शांत कराया
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद महिला को शांत कराया। घायल अवस्था में महिला को बैठाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। इस घटना से शोरूम में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भयभीत हो गए थे। घायल उर्वशी कुमारी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में सुनील कुमार से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति ने उन्हें पत्नी का अधिकार और सम्मान नहीं दिया। पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था
महिला का कहना है कि उनके पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था और बाद में उसने दूसरी शादी भी कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर वह पहले भी कासिम बाजार थाना में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े शोरूम में हुई इस घटना की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।


