मुंगेर में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पति पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुवे रोड पर हुई, जहां मोहम्मद फैसल खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित फैसल खान ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसकी पत्नी अपनी चार माह की बेटी और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर मायके चली गई। इस मामले में पूरबसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शाहजुवे रोड निवासी मोहम्मद फैसल खान की शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। फैसल ने बताया कि शादी के शुरुआती दिन सामान्य थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। फैसल खान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर उनके घर में लगातार तनाव बना रहता था। घर के बरामदे में सो रहा था पीड़ित के अनुसार, उसकी पत्नी अलग रहने की जिद करती थी और उसकी मां के साथ भी अक्सर झगड़े होते थे। घटना से एक दिन पहले भी फैसल की मां और पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। फैसल ने बताया कि वह देर रात काम से लौटकर घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंची और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने धारदार हथियार से फैसल के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई टांके लगाए। चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई फैसल का आरोप है कि घटना के बाद उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और उनकी चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई। उसने कहा कि उसने कई बार रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए। अब उसे अपनी मासूम बेटी की चिंता सता रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुंगेर में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पति पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुवे रोड पर हुई, जहां मोहम्मद फैसल खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित फैसल खान ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसकी पत्नी अपनी चार माह की बेटी और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर मायके चली गई। इस मामले में पूरबसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शाहजुवे रोड निवासी मोहम्मद फैसल खान की शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। फैसल ने बताया कि शादी के शुरुआती दिन सामान्य थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। फैसल खान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर उनके घर में लगातार तनाव बना रहता था। घर के बरामदे में सो रहा था पीड़ित के अनुसार, उसकी पत्नी अलग रहने की जिद करती थी और उसकी मां के साथ भी अक्सर झगड़े होते थे। घटना से एक दिन पहले भी फैसल की मां और पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। फैसल ने बताया कि वह देर रात काम से लौटकर घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंची और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने धारदार हथियार से फैसल के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई टांके लगाए। चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई फैसल का आरोप है कि घटना के बाद उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और उनकी चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई। उसने कहा कि उसने कई बार रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए। अब उसे अपनी मासूम बेटी की चिंता सता रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


