लखनऊ के बीकेटी थानाक्षेत्र के आउटर रिंग रोड महिपतपुर के जंगल में सीतापुर की 19 साल की युवती का शव मिला। शरीर को जानवर खा गए, कपड़े और चप्पल से पिता ने पहचाना। युवती 25 मई से लापता थी। पिता उसे तलाशने के लिए पुलिस के खिलाफ धरना दे रहा था। इस दौरान शनिवार (6 जून) को शव मिलने की सूचना मिली। सदना सीतापुर निवासी महेश ने बताया- 25 मई को बेटी मानसी (19) कॉलेज के लिए निकली थी। रोजाना दोपहर 12:30 वापस आती थी। उस दिन समय पर घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो कॉलेज जाकर जानकारी की। वहां भी कुछ पता नहीं चला। पिता बोले- पुलिस ने नामजद मुकदमा नहीं दर्ज किया शाम को गमुशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। 28 मई को मुकदमा दर्ज हुआ। पिता का आरोप है वो नामजद मुकदमा दर्ज कराना चाहता था लेकिन नहीं किया गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर पिता 1 जून से धरने पर बैठ गए। धरना चल रहा था तभी शुक्रवार को पुलिस ने धरना खत्म करने की बात कही और बेटी को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। शनिवार सुबह पिता को लेकर सीतापुर पुलिस लखनऊ पहुंची और शव दिखाया। पिता का कहना है कि शव को जानवर पूरी तरह खा गए हैं। कपड़े और चप्पल से उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…


