Malmas Mela 2026 Rajgir Date: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में अगर आप इस साल हिल स्टेशन के बदले किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं जो अपने खाने के साथ-साथ अपनी परंपराओं के लिए जानी जाती हो, तो बिहार एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही अगर आपको हिस्ट्री से जुड़ी जगहें पसंद हैं, तो यहां आप हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म से जुड़ी धार्मिक जगहों के दर्शन के साथ-साथ मुगलकालीन इतिहास को भी करीब से देख पाएंगे। इसके अलावा, इस साल आप यहां एक महीने तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध मलमास मेले का भी आनंद उठा सकते हैं। आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि आप राजगीर मेले में कैसे शामिल हो सकते हैं और वहां क्या-क्या देख सकते हैं।
मलमास मेले से जुड़ी मान्यता (The Significance)
बिहार में एक शहर है जहां पूरे एक महीने के लिए 33 करोड़ देवी-देवता आकर रहने लगते हैं। यह जगह कोई और नहीं बल्कि राजगीर है, जहां लगने वाला मलमास मेला दुनिया भर में मशहूर है। राजगीर मलमास मेला 2026 बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 17 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। ज्येष्ठ मास के दौरान लगने वाला यह मेला पूरे एक महीने तक चलता है। मान्यता है कि इस दौरान राजगीर की धरती पर पैर रखना भी पुण्य का काम है क्योंकि यह समय भगवान विष्णु की भक्ति के लिए सबसे उत्तम होता है। यही वजह है कि देश-विदेश से श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मकुंड में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं।
मलमास मेले में जाकर सबसे पहले करें ये काम (Things to Do)
यहां आने वाले श्रद्धालु सबसे पहले ब्रह्म कुंड और सूर्य कुंड में स्नान करते हैं। इसके बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं, और पाप मुक्ति व पुण्य प्राप्ति के लिए दान-दक्षिणा करते हैं। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में साधु-संतों के दर्शन, भागवत कथा और आसपास के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाता है। साथ ही आप यहां के स्थानीय बाजारों में भी घूम सकते हैं, जहां आपको बिहार की संस्कृति और कला की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।
मलमास मेला देखने कैसे पहुंचें? (How to Reach)
राजगीर अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं, तो राजगीर रेलवे स्टेशन पटना और गया जैसे बड़े शहरों से अच्छे से जुड़ा है। फ्लाइट से आने वालों के लिए पटना एयरपोर्ट सबसे पास है, वहां से आप टैक्सी लेकर करीब 3 घंटे में आसानी से राजगीर पहुंच सकते हैं।
कहां रुकें? (Accommodation & Stay)
मेले के दौरान राजगीर में काफी भीड़ होती है, इसलिए अपनी बुकिंग पहले से कर लें। यहां रुकने के लिए आपको हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे। राजगीर में बजट होटल्स से लेकर लग्जरी रिजॉर्ट्स तक मौजूद हैं। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार और कई स्थानीय संस्थाएं खास तौर पर टेंट सिटी और धर्मशालाओं का भी अच्छा इंतजाम करती हैं, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रुकने में कोई परेशानी न हो।
मेले के अलावा आसपास और क्या देखें? (Nearby Attractions)
मेले का आनंद लेने के साथ-साथ आप राजगीर में और भी बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां स्थित भारत का पहला ग्लास ब्रिज यानी कांच का पुल देखना बिल्कुल न भूलें, जो आजकल युवाओं और एडवेंचर पसंद लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इसके अलावा, आप शांति स्तूप जाने के लिए रोपवे का मजा ले सकते हैं, जहां से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। अगर आप शांति और सुकून चाहते हैं, तो घोड़ा कटोरा झील में बोटिंग का आनंद जरूर उठाएं। साथ ही, राजगीर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नालंदा विश्वविद्यालय को देखना एक शानदार अनुभव होगा।


