‘घटना में जो भी दोषी होगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’:वैशाली में मुजफ्फरपुर प्राइवेट हॉस्पिटल अग्निकांड पर बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए अग्निकांड पर बयान दिया है। वैशाली में उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है और प्रभावित परिवारों के लिए यह कठिन समय है। दरअसल जिला प्रभारी और स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार बीस सूत्री की बैठक में भाग लेने के लिए वैशाली पहुंचे थे। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत ने आग की घटना पर बयान दिया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर उनके उपचार में लगे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए अग्निकांड पर बयान दिया है। वैशाली में उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है और प्रभावित परिवारों के लिए यह कठिन समय है। दरअसल जिला प्रभारी और स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार बीस सूत्री की बैठक में भाग लेने के लिए वैशाली पहुंचे थे। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत ने आग की घटना पर बयान दिया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर उनके उपचार में लगे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *