एक्स-रे कक्ष में कौन वसूल रहा था रुपये, होगी जांच:वाराणसी में एक्स-रे फिल्म के नाम पर लिए जा रहे थे रुपये, CMS ने बनाई जांच कमेटी

एक्स-रे कक्ष में कौन वसूल रहा था रुपये, होगी जांच:वाराणसी में एक्स-रे फिल्म के नाम पर लिए जा रहे थे रुपये, CMS ने बनाई जांच कमेटी

वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक्स-रे फिल्म के नाम पर रुपये वसूले जाने के मामले को जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया है। इस संबंध में अस्पताल के CMS डॉ. आरएस राम को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। CMS ने इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया है। दरअसल, 15 अप्रैल को दैनिक भास्कर ऐप ने ‘एक्स-रे फिल्म के लिए देना होगा 100 रुपये’ शीर्षक खबर पब्लिश किया था। इसमें मरीजों से एक्स-रे फिल्म के नाम पर 100 रुपये लिए जाने का मामला उजागर किया गया था। इसमें मरीजों ने विरोध भी किया था। बताया जा रहा है जो एक्सरे कर रहा था और रुपये ले रहा था वह स्टाफ नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि वह फिर कौन था जो खुद एक्सरे कर रहा था और रुपये ले रहा था? CMS डॉ. आरएस राम ने बताया, कि जिसने भी मरीजों से एक्सरे फिल्म के नाम पर रुपये लिए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई तय होगी। तीन सदस्यीय कमेटी इस मामले में जांच कर रही है। CCTV का भी सहयोग लिया जाएगा। रुपये न देने पर नहीं दिया जाता एक्सरे फिल्म एक्सरे कक्ष में आने वाले मरीजों को फिल्म देने से मना कर दिया जाता था। बताया जाता था कि एक़्सरे तो हम कर देंगे लेकिन रिपोर्ट मोबाइल में ही मिलेगी। जब मरीज व तीमारदार परेशान हो जाता है तो वही एक्सरे करने वाला ही व्यक्ति सीधे कह देता है कि 100 रुपये देने पर उन्हें फिल्म मिल सकता है। इसके बाद मरीजों से रुपये वसूली करता था। दैनिक भास्कर ने इसका खुलासा किया और मरीजों से बातचीत किया गया। मरीज व तीमारदारों ने पूरी बात बताई कि किस तरह से उनसे रुपये लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *