कौन है कृष भगत? जो बीच आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में हुआ शामिल, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

कौन है कृष भगत? जो बीच आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में हुआ शामिल, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

Who is Krish Bhagat: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 के बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को अपने साथ जोड़ा है। घुटने में चोट के कारण अंकोलेकर को इस सीजन से बाहर बैठना पड़ा है। 21 वर्षीय कृष 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर टीम में शामिल हुए हैं।

पंजाब के लिए खेल चुके हैं घरेलू क्रिकेट

6 नवंबर 2004 को जन्मे कृष दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कृष टीम में विविधता लाते हैं। इसके साथ ही वह निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उपयोगी पारी भी खेल सकते हैं।

कृष भगत ने पिछले 2 साल मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल दिया है। आईपीएल 2026 के प्री-सीजन से ही वह एमआई के खेमे में एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर जुड़े रहे हैं। एमआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टीम में भगत का चयन उनके काम के प्रति लगन के कारण हुआ है, जिसे उन्होंने हमेशा ट्रेनिंग सेशन में दिखाया। कृष डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में रिलायंस टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

2025 में किया था लिस्ट A डेब्यू

कृष भगत ने साल 2024 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें 7 मुकाबले खेलते हुए 10 पारियों में 18.12 की औसत से 145 रन बनाने के अलावा 7 विकेट भी हासिल किए। साल 2025 में उन्हें लिस्ट-ए में डेब्यू का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया। उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन भी बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 9 विकेट भी हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत खराब रही है। इस सीजन एमआई शुरुआती 4 में से केवल 1 ही मैच जीत सकी है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। एमआई को तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी इस टीम को 18 रन से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *