Mumbai Indians Playing 11 vs PBKS: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि हार्दिक पंड्या भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं, साथ ही मिचेल सैंटनर को भी बेंच पर बैठाया गया है। रोहित शर्मा की जगह रयान रिकेल्टन के साथ क्विंटन डीकॉक ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं सैंटनर की जगह मयंक रावत की वापसी हुई है।
MI के लिए 2021 में खेले थे डीकॉक
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से मुंबई इंडियंस के खेमे में ओपनिंग की समस्या बढ़ गई थी। ऐसे में क्विंटन डी कॉक के आने से मिचेल सैंटनर को बाहर बैठना पड़ा, क्योंकि प्लेइंग इलेवन में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकते हैं। क्विंटन डी कॉक के साथ रयान रिकेल्टन, टिम डेविड और ट्रेंट बोल्ट विदेशी खिलाड़ियों के रूप में शामिल हैं। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।
MI के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: एएम ग़ज़नफ़र, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और अश्विनी कुमार।
PBKS के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पंजाब किंग्स को दमदार शुरुआत दी है। वहीं, कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह इस सीजन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, मार्को जानसेन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 40 रन खर्च किए थे।
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस सीजन का आगाज जीत के साथ करने के बाद हार की हैट्रिक लगा चुकी है। आखिरी मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक अब तक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, तिलक वर्म और हार्दिक पंड्या भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड ने जरूर आरसीबी के खिलाफ 31 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली थी। टीम का गेंदबाजी अटैक भी इस सीजन अब तक लय में नजर नहीं आया है।



Toss update from Mumbai


