जब राघव चड्ढा के स्पोर्ट में सामने आयीं थीं परिणीति चोपड़ा, पति के लिए पोस्ट कर खींचा था सबका ध्यान

जब राघव चड्ढा के स्पोर्ट में सामने आयीं थीं परिणीति चोपड़ा, पति के लिए पोस्ट कर खींचा था सबका ध्यान

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बीते कुछ दिनों से राघव चड्ढा अपने राजनीतिक सफर को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीती 2 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी ने उन्हें ‘डिप्टी स्पीकर’ के पद से हटा दिया था। और आज यानी 24 अप्रैल 2026 को अब खबर आ रही है कि उन्होंने आप (APP) को टाटा बाय-बाय कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने का ऐलान उन्होंने खुद ही किया है।

अब इस ऐलान और राजनितिक उलटफेर के बीच, परिणीति चोपड़ा का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति राघव का खोलकर सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

परिणीति ने रीशेयर किया था राघव चड्ढा का पोस्ट

बता दें कि परिणीति ने ये पोस्ट उस दौरान किया था जब उनके पति राघव चड्ढा को डिप्टी स्पीकर के पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को उस पद का कार्यभार सौंप दिया गया था। उस दौरान राघव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “खामोश करवाया गया हूं… हारा नहीं हूं।”

Raghav Chadha and Parineeti Chopra
परिणीति ने रीशेयर किया था राघव चड्ढा का पोस्ट

इस पोस्ट को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में राघव चड्ढा ने मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, बैंकिंग पैनाल्टी, खाने में मिलावट, वायु प्रदूषण, परीक्षा के पेपर लीक, डेटा प्राइवेसी से जुड़े मुद्दे, और एविएशन व हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स में बढ़ती कीमतों के बारे में बात की थी।

‘पैटरनिटी लीव’ मुद्दे पर भी की थी तारीफ

परिणित चोपड़ा ने इससे पहले भी राघव चड्ढा द्वारा संसद में ‘पैटरनिटी लीव’ पर उठाए गए मुद्दे की तारीफ करते हुए एक बड़ा सा शेयर किया था, जिसमें राघव की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा था,

‘मेरे प्यारे पति, आज आपने एक एमपी (MP) की तरह नहीं, बल्कि एक पिता की तरह बात की है, जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने यह बहुत बार डिस्कस किया है कि कैसे हमारे बच्चों को माता-पिता दोनों की मौजूदगी की जरूरत होती है। जब आपने आज बोला, तो वह सिर्फ पॉलिसी के बारे में नहीं था। जिस तरह आप हमारे बच्चे की परवरिश करते हैं; जिस तरह आप बिना कहे ही हर पल मौजूद रहते हैं, यह बात उस भावना से निकली है। आप यह बखूबी समझते हैं कि माता-पिता की जिम्मेदारी मिलकर निभाई जाती है, न कि किसी एक पर सौंप दी जाती है।” .

एक दूसरे को डेट करने के बाद की थी दोनों ने शादी

साल 2023 में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। और बीते साल 2025 में परिणीति ने अपने बेटे ‘नीर’ का स्वागत किया था। परिणीति चोपड़ा हर मुश्किल समय में राघव चड्ढा के लिए हमेशा एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *