राघव चड्डा के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने जोड़ लिए हाथ, सांसद के AAP से इस्तीफे के बाद पुराना वीडियो हुआ वायरल

राघव चड्डा के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने जोड़ लिए हाथ, सांसद के AAP से इस्तीफे के बाद पुराना वीडियो हुआ वायरल

Raghav Chadha AAP Resignation: आम आदमी पार्टी से सासंद राघव चड्ढा ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, हरभजन सिंह और स्वाती मालिवाल ने भी आप से इस्तीफा दे दिया है। तीनों ही नेता बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इसी बीच राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा का नाम सुनते ही अपना रिएक्शन दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

राघव चड्ढा के नाम पर परिणीति का रिएक्शन (Raghav Chadha AAP Resignation)

दरअसल कुछ दिन पहले परिणीति अपने नए शो की शूटिंग कर रही थीं। उन्हीं दिनों राघव चड्ढा को राज्यसभा से डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था। जैसे ही परिणीति से सवाल किया गया तो उन्होंने तुरंत हाथ जोड़ लिए और बोलीं कि मुझे कोई कुछ बताता ही नहीं है। परिणीति के रिएक्शन से साफ झलक रहा था कि वो इस मामले पर कोई भी रिएक्शन देना नहीं चाहती हैं। अब उनका यही पुराना वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है।

‘मॉम टॉक्स’ को लेकर परिणीति के चर्चे (Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy)

दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपने नए चैट शो ‘मॉम टॉक्स’ को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। ये शो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें वो मातृत्व से जुड़े अनुभवों और भावनात्मक पहलुओं पर बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस शो के जरिए परिणीति एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आई हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

परिणीति के इस नए सफर में उनके पति राघव चड्ढा भी लगातार उनका समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के इस नए प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए गर्व जताया था। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों एक-दूसरे के करियर और फैसलों का खुलकर समर्थन करते हैं।

राघव और परिणीति की निजी जिंदगी (Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy)

अगर परिणीति और राघव की निजी जिंदगी की बात करें, तो दोनों की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुई थी। इस शादी में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद से यह जोड़ी अक्सर अपने खास पलों को लेकर चर्चा में रहती है और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

शादी के बाद परिणीति ने अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी बराबर समय दिया है। अब वह अपने चैट शो और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए एक बार फिर एक्टिव नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके फैंस भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *