उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई तो लगवाया डाम:भीलवाड़ा में 3 साल के मासूम को फिर लगा डाम का दंश,पीएमओ बोले हालत सीरियस

उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई तो लगवाया डाम:भीलवाड़ा में 3 साल के मासूम को फिर लगा डाम का दंश,पीएमओ बोले हालत सीरियस

एक तीन साल के मासूम को सांस लेने डायरिया और उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो परिजन उसे भोपा के पास ले गए, जहां भोपे ने मासूम बच्चे की छाती पर और पेट पर डाम लगा दिया,हालत बिगड़ी तो घबराये परिजन उसे लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे,जहां मासूम को डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर के मुताबिक इस मासूम बच्चे की हालत गंभीर है। उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई तो लगवाया डाम मामला भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र का है।यहां एक 3 साल के मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ी,उसे डायरिया उल्टी दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन उसे नजदीक में एक भोपाजी के स्थान पर ले गए यहां भोपा ने इलाज के नाम पर इस मासूम के पेट पर और छाती पर डाम लगा दिया,जिसके चलते मासूम की हालत बिगड़ गई।हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने इसे पीडियाट्रिक आईसीयू में एडमिट किया जहां उसका इलाज किया जा रहा है, डॉक्टर के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान छाती पर और पेट पर डाम के निशान नजर आए महात्मा गांधी अस्पताल के पीएम डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया कि हमारे पेडियाट्रिक आईसीयू में रायपुर तहसील के 3 साल के बच्चे को 28 तारीख को भर्ती कराया गया है।उसको डायरिया, वोमिटिंग और दस्त की शिकायत थी,इसके लिए उसे भर्ती किया,भर्ती करने पर इलाज के दौरान पाया गया कि उसके छाती पर और पेट पर डाम के निशान बने हुए हैं और मरीज की स्थिति गंभीर है।हमारे डॉक्टर सुबह-शाम राउंड ले रहे हैं और वो आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन पर है। एनजीओ को आगे आकर अभियान चलाना चाहिए उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा की कमी है,लोगों को इस बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।आपके माध्यम से कहना चाहूंगा कि इस तरह के डाम से बच्चों को फायदा होने की बजाय नुकसान होता है,बच्चों में इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाता है और जो साधारण बीमारी से रुटिनली ठीक हो सकते थे वो डाम लगाने से मर जाते हैं। इसमें एनजीओ को भी आगे आना चाहिए और एक अभियान चलाना चाहिए कि जिले में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *