उधार के 700 रुपए नहीं दिए तो गिरफ्तार कराया:एफआईआर के बाद पुलिस ने घर से पकड़ा, 15 दिन से पैसे देने में टालमटोल कर रहा था

उधार के 700 रुपए नहीं दिए तो गिरफ्तार कराया:एफआईआर के बाद पुलिस ने घर से पकड़ा, 15 दिन से पैसे देने में टालमटोल कर रहा था

समस्तीपुर की मुसरीघरारी पुलिस ने ₹700 की धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपौली गांव निवासी भूषण राय का 20 वर्षीय बेटा राहुल कुमार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल कुमार पर हरपुर एलोथ निवासी सुभाष कुमार से फोन-पे के माध्यम से ₹700 उधार लेने का आरोप है। सुभाष कुमार का दावा है कि राहुल ने पैसे भेजने का वादा किया था, लेकिन 15 दिनों तक टालमटोल करता रहा और पैसे नहीं भेजे। सुभाष कुमार ने इस संबंध में मुसरीघरारी थाने में राहुल कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की सत्यता पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया, तकनीकी कारण से पैसे नहीं जा पाए मुसरीघरारी थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी रुदल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार फोन-पे से पैसे भेजने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से पैसे नहीं जा पाए। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद युवक का सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर की मुसरीघरारी पुलिस ने ₹700 की धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपौली गांव निवासी भूषण राय का 20 वर्षीय बेटा राहुल कुमार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल कुमार पर हरपुर एलोथ निवासी सुभाष कुमार से फोन-पे के माध्यम से ₹700 उधार लेने का आरोप है। सुभाष कुमार का दावा है कि राहुल ने पैसे भेजने का वादा किया था, लेकिन 15 दिनों तक टालमटोल करता रहा और पैसे नहीं भेजे। सुभाष कुमार ने इस संबंध में मुसरीघरारी थाने में राहुल कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की सत्यता पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया, तकनीकी कारण से पैसे नहीं जा पाए मुसरीघरारी थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी रुदल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार फोन-पे से पैसे भेजने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से पैसे नहीं जा पाए। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद युवक का सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *