Bhumi Pednekar statement on Ballia case: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर समाज में बढ़ती हिंसा और बाल उत्पीड़न के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 9 साल की दलित बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना की खबर सामने आने के बाद भूमि ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा और दर्द व्यक्त किया है।
ये क्या हो रहा है और हम अपने बच्चों के साथ क्या कर रहे है
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मामले की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि ये क्या हो रहा है और हम अपने बच्चों के साथ क्या कर रहे है उन्हें शर्मिंदा और परेशान करने के अलावे, हमें उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में शामिल सभी बच्चे एक टूटे हुए समाज के शिकार हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये पहली बार नहीं है। जनवरी में भी भूमि ने दिल्ली की एक घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि समाज फेल हो रहा है और कम उम्र के बच्चों को ऐसी हरकत करते देखकर दिल टूट जाता है और सोचना पड़ता है कि वे किस माहौल में पल-बढ़ रहे हैं।

एक अन्य मौके पर भी उन्होंने एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सख्त कानून की मांग की थी “सिर्फ बातें करना और शर्म दिखाना काफी नहीं।” इतना ही नहीं, भूमि पेडनेकर बार-बार ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं जिन पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है।
बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली भूमि पेडनेकर
अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ सुपरहिट फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से की थी। हाल ही में वे प्राइम वीडियो की मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं, जो 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में भूमि ने ‘DCP रीटा फरेरा’ का एक बेहद कड़क किरदार निभाया था, जो समाज के खूंखार अपराधियों और सीरियल किलर का खात्मा करती है। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रावल और समारा तिजोरी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया था।


