हरियाणा में मई में मौसम बदला, तापमान 3.2 डिग्री गिरा:आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, नारनौल 37 डिग्री के साथ सबसे गर्म

हरियाणा में मई में मौसम बदला, तापमान 3.2 डिग्री गिरा:आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, नारनौल 37 डिग्री के साथ सबसे गर्म

हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। हालांकि, तापमान में गिरावट के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आज कई हिस्सों में चलेंगी तेज हवाएं विभाग ने आज चार मई सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते पूरे हरियाणा में आज मौसम बदला नजर आएगा। 11 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा और फतेहाबाद में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं वहीं कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान की संभावना मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। सावधानी बरतने की अपील मौसम में इस बदलाव से किसानों को फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाएं और ओलावृष्टि नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं आमजन को भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। 6 तक ऐसा ही रहेगा मौसम बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेशभर में गर्मी का असर फिलहाल कम रहेगा, जिससे लोगों को मई माह की शुरुआत में राहत महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *