भीलवाड़ा में मौसम बदला, तापमान 7 डिग्री गिरा:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, गर्मी से मिली राहत

भीलवाड़ा में मौसम बदला, तापमान 7 डिग्री गिरा:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, गर्मी से मिली राहत

भीलवाड़ा में इस सप्ताह की शुरुआत आंधी बारिश और तूफान के साथ हुई है। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद दोपहर करीब 3 बजे मौसम बदला। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवा और आंधी चलने लगी और कुछ ही देर में रिमझिम फुहार शुरू हो गई। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है हालांकि मौसम विभाग ने भीलवाड़ा में आज सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन सुबह की शुरुआत चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से हुई। तापमान 7 डिग्री तक गिरा बीते दिनों अधिकतम भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था जो आज 7 डिग्री गिरने के बाद अधिकतम 36 डिग्री पर है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान 29 डिग्री था जो आज 22 से 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है, ठंडी हवा के चलने से मौसम भी सुहावना हुआ है, वहीं कई शादी समारोह स्थल पर हल्की बरसात और अंधड़ के चलते थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी उसके बाद बुधवार से एक बार फिर से गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *