Sri ganganagar Accident : रामदेवरा से लौटते समय सड़क हादसा, कांस्टेबल सहित तीन की मौत

Sri ganganagar Accident : रामदेवरा से लौटते समय सड़क हादसा, कांस्टेबल सहित तीन की मौत

श्रीगंगानगर में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। एक सड़क हादसे में कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस थाना सदर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार महला का सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रामदेवरा से दर्शन कर अपने परिवार के साथ लौट रहे थे।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कांस्टेबल महला के साथ उनकी पांच वर्षीय मासूम बेटी और एक दोस्त की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति बताया। कांस्टेबल संदीप कुमार महला अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से विभाग ने एक ईमानदार और समर्पित जवान खो दिया है।

मूल रूप से झुंझुनूं जिले के निवासी संदीप कुमार महला अपने पीछे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गए हैं। उनके गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *