भाजपा की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, आतिशबाजी की:कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता; झारमुड़ी खिलाकर दी बधाई, नेता बोले-ऐतिहासिक परिणाम

भाजपा की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, आतिशबाजी की:कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता; झारमुड़ी खिलाकर दी बधाई, नेता बोले-ऐतिहासिक परिणाम

छिंदवाड़ा में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद शहर के भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जैसे ही दोनों राज्यों में जीत की खबर पहुंची, कार्यकर्ता स्वतः ही कार्यालय पहुंचने लगे और जश्न का माहौल बन गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झारमुड़ी खिलाकर खुशी साझा की और अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया। महापौर बोले- ऐतिहासिक जीत महापौर विक्रम अहके ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में जनता की समस्याओं का समाधान होगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। साथ ही कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल में सुधार की उम्मीद जताई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *