‘श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे…’ टि्वशा की बहन भड़की, अर्थी सजने से पहले रो पड़ा परिवार

Twisha Sharma Case Live Updates: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर का बहुचर्चित केस ट्विशा शर्मा केस में लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे है। बता दें कि ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है। वहीं ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने बताया पोस्टमॉर्टम के बाद भदभदा श्मशान घाट में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- केस जल्द CBI को ट्रांसफर किया जाए। वहीं रविवार को ट्विशा शर्मा केस को लेकर मीडिया के सवालों के बीच कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे कैमरे से बचते नजर आए। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने दौड़ लगा दी। वे जल्दबाजी में गाड़ी की ओर बढ़ते और वहां से चले गए।

भटकने नहीं देंगे…..

ट्विशा शर्मा की बहन स्वाति शर्मा ने कहा- ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे। बताया जा रहा है कि ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर होगा। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया है कि आज शाम 5:00 बजे ट्विशा की अंतिम क्रियाएं पूरी की जाएंगी। क्या समर्थ का परिवार भी इसमें शामिल होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई न्योता देने का काम नहीं होता, जिसकी श्रद्धा होगी आएगा।

Twisha Sharma Death Case:

पूरा परिवार रहेगा मौजूद

भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। शार्ट पीएम की रिपोर्ट पहले आएगी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी। शव मिलने के बाद परिजन सीधे भदभदा घाट लेकर जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान ट्विशा के मायके की तरफ परिजन मौजूद रहेंगे। बता दें कि एम्स के बाहर अंतिम संस्कार की तैैयारी कर रहा टि्वशा का पूरा परिवार भावुक है। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: ट्विशा शर्मा के केस पर संज्ञान लिया है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ में ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई 25 मई (सोमवार) को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले को ‘एक युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां’ शीर्षक के तहत लिस्ट किया है।

Twisha Sharma Death Case:

12 मई को हुई थी मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *