रौटा बाजार में जलजमाव, आक्रोशितों ने 4 घंटे तक एसएच-99 को जाम कर किया प्रदर्शन

सड़क जाम के दौरान मौजूद प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जमीर अनवर, प्रेम नाथ भगत, पैक्स अध्यक्ष अख्तर हुसैन, एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, पंसस जुबैर आलम, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, जिप सदस्य असरारुल हक, समाजसेवी अनीस अनवर, वार्ड सदस्य मो. सादाब, श्रवण साह ने बताया कि हाल ही में सड़क निर्माण के दौरान नाला तो बनाया गया, लेकिन नाले के पानी निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं किया गया। इसके कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई दिनों तक वहीं पड़ा रहता है। सड़क पर जमा गंदा और बदबूदार पानी राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। धरना पर बैठे आक्रोशित लोगों का कहना था कि रौटा बाजार में जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने, सड़क पर जमा गंदे पानी की सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। भास्कर न्यूज|बैसा एसएच-99 पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रौटा बाजार में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। हल्की सी बारिश में जलजमाव की समस्या विकराल हो जाती है। सड़क पर जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलता देख गुरुवार को सुबह 9 बजे आक्रोशित दुकानदारों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि बांस-बल्ला लगा कर बीच सड़क पर बैठ गए और चार घंटे तक एसएच को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण से पूरे मार्ग पर यातायात बाधित रही। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहन को आने-जाने की अनुमति दी गई थी। वहीं सूचना मिलते ही बीडीओ राजकुमार चौधरी व रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव स्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर जाम को हटाया । सड़क जाम के दौरान मौजूद प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जमीर अनवर, प्रेम नाथ भगत, पैक्स अध्यक्ष अख्तर हुसैन, एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, पंसस जुबैर आलम, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, जिप सदस्य असरारुल हक, समाजसेवी अनीस अनवर, वार्ड सदस्य मो. सादाब, श्रवण साह ने बताया कि हाल ही में सड़क निर्माण के दौरान नाला तो बनाया गया, लेकिन नाले के पानी निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं किया गया। इसके कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई दिनों तक वहीं पड़ा रहता है। सड़क पर जमा गंदा और बदबूदार पानी राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। धरना पर बैठे आक्रोशित लोगों का कहना था कि रौटा बाजार में जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने, सड़क पर जमा गंदे पानी की सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। भास्कर न्यूज|बैसा एसएच-99 पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रौटा बाजार में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। हल्की सी बारिश में जलजमाव की समस्या विकराल हो जाती है। सड़क पर जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलता देख गुरुवार को सुबह 9 बजे आक्रोशित दुकानदारों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि बांस-बल्ला लगा कर बीच सड़क पर बैठ गए और चार घंटे तक एसएच को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण से पूरे मार्ग पर यातायात बाधित रही। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहन को आने-जाने की अनुमति दी गई थी। वहीं सूचना मिलते ही बीडीओ राजकुमार चौधरी व रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव स्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर जाम को हटाया ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *