हांसी में महिलाओं पर पलटा पानी का टैंकर:एक की मौत, दूसरी घायल; लकड़ी लेने जा रही थी, परिजन बोले-नाबालिग चला रहा था

हांसी में महिलाओं पर पलटा पानी का टैंकर:एक की मौत, दूसरी घायल; लकड़ी लेने जा रही थी, परिजन बोले-नाबालिग चला रहा था

हांसी जिले के खेड़ी चौपटा गांव में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। लकड़ी लेने जा रही 2 महिलाओं पर पानी का एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतका की पहचान खेड़ी जालब निवासी करीब 44 वर्षीय सरोज के रूप में हुई है। सरोज अपने पति की मौत के बाद मायके में अपनी मां के साथ रह रही थीं। उनका एक बेटा है जो रंग-रोगन का काम करता है। हादसे में घायल हुई करीब 40 वर्षीय महिला संध्या का इलाज हांसी के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। लकड़ी लेने जा रही थीं दोनों महिलाएं यह हादसा खेड़ी चौपटा से बरवाला रोड पर स्थित राजकीय विद्यालय के पास रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ। दोनों महिलाएं लकड़ी लेने जा रही थीं, तभी पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए मृतका के शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजन बोले-नाबालिग चला रहा था पानी का टैंकर मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पानी का टैंकर एक नाबालिग चला रहा था। उनका कहना है कि टैंकर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *