परिंदों के लिए बांधे परिंडे,गायों को खिलाया हरा चारा,फल:नंदीशाला में विप्र फाउंडेशन ने गोविंदराम बासोतिया की स्मृति में किए सेवा कार्य

परिंदों के लिए बांधे परिंडे,गायों को खिलाया हरा चारा,फल:नंदीशाला में विप्र फाउंडेशन ने गोविंदराम बासोतिया की स्मृति में किए सेवा कार्य

बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में विप्र फाउंडेशन जिला इकाई एवं नंदीशाला टीम के तत्वावधान में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया के गोविंदराम बासोतिया की स्मृति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विफा संरक्षक राजेन्द्र जोशी ने की। ​समाजहित में समर्पण हमेशा याद रहेगा विप्र फाउंडेशन एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने कहा कि स्व. गोविंदराम बासोतिया ने समाज उत्थान, शिक्षा, धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज में एक प्रेरणादायी पहचान बनाई थी। उनका निधन समाज के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं विफा जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि सेवा, संस्कार और समाजहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ​मूक पशु-पक्षियों की सेवा कर पेश की मिसाल ​स्व. बासोतिया की स्मृति में नंदीशाला परिसर में विभिन्न सेवा और सरोकार के कार्य किए गए। ​ परिसर में मौजूद निराश्रित गायों और नंदियों को हरा चारा, हरी सब्जियां और ताजे फल खिलाए गए। ​ पक्षियों के लिए पेड़ों पर पेयजल के लिए परिंडे लगाए गए और उनके लिए दाना-पानी की पुख्ता व्यवस्था की गई। नंदीशाला परिसर में पौधारोपण किया गया। ये रहे मौजूद ​इस अवसर पर संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, मंत्री रमेश चौमाल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, मनोज व्यास, डब्ल्यू सुरोलिया, डॉ. भावना शर्मा, सपना राणासरिया, अमृत जोशी, श्यामसुंदर दाधीच, राकेश सहल, सुभाष जोशी, शिक्षाविद अशोक दाधीच, प्रमोद टीबड़ा, योग शिक्षक सूरज कुमार, संगीता गुप्ता, सुनीता केडिया, उमा ढेड़िया, अनुराधा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *