सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की होगी जांच:SDM ने 13 मुद्दों पर की चर्चा; सभी गांव में किट मुहैया करवाने के निर्देश

सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की होगी जांच:SDM ने 13 मुद्दों पर की चर्चा; सभी गांव में किट मुहैया करवाने के निर्देश

सोनीपत जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में आयोजित की गई। इसमें पानी की गुणवत्ता जांच और आपूर्ति सहित 13 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसडीएम प्रवेश कादियान ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सभी गांवों में किट उपलब्ध कराए। ये किट आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, सरकारी स्कूलों, सरपंचों और पंचों को दी जाएगी, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही नियमित रूप से पानी की जांच हो सके। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति करें जागरूक एसडीएम ने निर्देश दिए कि ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) प्रत्येक गांव में सरपंचों के सहयोग से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई दलबीर सिंह ने बताया कि कुल 318 ग्राम पंचायतों में से 18 गांवों की ट्यूबवेल आधारित जल आपूर्ति योजनाओं का हस्तांतरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। बैठक में ये रहे शामिल उन्होंने इसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जल अर्पण दिवस के तहत 8 मार्च को गांव ठरू (ब्लॉक सोनीपत) और 11 मार्च को गांव बिधलान (ब्लॉक खरखौदा) में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैठक में पब्लिक हेल्थ से एक्सईएन गौतम कुमार, बीडीपीओ कथूरा पूनम चंदा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *