10 घरों के बाहर से पानी के मीटर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुए चोर, एपीसी सहित दो ने थाने में की शिकायत

10 घरों के बाहर से पानी के मीटर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुए चोर, एपीसी सहित दो ने थाने में की शिकायत

बुरहानपुर शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित चाचा फकीरचंद वार्ड में सोमवार अल सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चोर 10 से अधिक घरों के बाहर लगे पीने के पानी के मीटर चुरा ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी घरों के बाहर से मीटर निकालकर थैली में रखते दिखाई दे रहे हैं। मामले में शिक्षा विभाग में पदस्थ एपीसी राजेश सालवे सहित दो अन्य लोगों ने सोमवार सुबह शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत दी। राजेश सालवे ने बताया कि उनके घर के सामने लगा पानी के नल का मीटर चोरी हो गया है। रहवासी पद्माकर सुकलाल महाजन और महेश राभाऊ आपटे ने भी पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वार्ड के 9 से 10 अन्य मकानों के बाहर से भी पानी के मीटर चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायतों को जांच में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *