जसराज गांव में जलसंकट, कुप्पे और मटका लेकर पहुंचे ग्रामीण:कलेक्टोरेट में बोले-पीने के लिए पानी नहीं, मवेशी प्यासे भटक रहे

जसराज गांव में जलसंकट, कुप्पे और मटका लेकर पहुंचे ग्रामीण:कलेक्टोरेट में बोले-पीने के लिए पानी नहीं, मवेशी प्यासे भटक रहे

सागर के ग्राम जसराज के रहवासी बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वे करीब 15 किलोमीटर दूर से हाथों में कुप्पा और मटका लेकर आए थे। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कुएं, हैंडपंप और जलस्त्रोत सूखे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुएं, हैंडपंप और अन्य जलस्त्रोत सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को खेतों में जाकर कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वे प्यासे भटक रहे हैं। पंचायत पर लगाए लापरवाही के आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत स्तर पर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और पानी की कमी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था नहीं की गई तो गांव में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। टैंकर से पानी सप्लाई और स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *