जैसलमेर में वॉटर क्राइसिस- हर मंगलवार सप्लाई होगी बंद:नहरबंदी के कारण मोहनगढ़ हेडवर्क्स से सप्लाई प्रभावित, सोमवार को भी आंशिक कटौती

जैसलमेर में वॉटर क्राइसिस- हर मंगलवार सप्लाई होगी बंद:नहरबंदी के कारण मोहनगढ़ हेडवर्क्स से सप्लाई प्रभावित, सोमवार को भी आंशिक कटौती

जैसलमेर शहर के बाशिंदों के लिए आने वाले दिन पेयजल किल्लत वाले हो सकते हैं। गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही अब नहरबंदी ने शहर की वाटर सप्लाई का गणित बिगाड़ दिया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नगर उपखण्ड ऑफिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोहनगढ़ हेडवर्क्स पर अब हर हफ्ते साप्ताहिक शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन आगामी 22 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इस व्यवस्था के कारण शहर में प्रत्येक सोमवार को आंशिक (पार्शियल) सप्लाई होगी, जबकि मंगलवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। स्टोरेज बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के तहत नहरबंदी की संभावनाओं को देखते हुए डिग्गी को फुल कैपेसिटी तक भरना जरूरी है। इसी स्टोरेज को मेंटेन करने के लिए मोहनगढ़ हेडवर्क्स से जुड़ी स्कीमों में डेली कटौती और साप्ताहिक शटडाउन का निर्णय लिया गया है। पानी वेस्ट करने पर होगी कार्रवाई विभाग ने आमजन से अपील की है कि पानी का मिसयूज (दुरूपयोग) न करें। अक्सर देखा जाता है कि लोग सड़कों पर पानी का छिड़काव करते हैं या गाड़ियां धोने में पीने का पानी इस्तेमाल करते हैं, जिस पर अब विभाग की नजर रहेगी। इसके अलावा, नलों पर टोटी लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि पानी की एक भी बूंद बर्बाद न हो। यहाँ करें शिकायत अगर आपके इलाके में पाइपलाइन डैमेज है या पानी की बर्बादी हो रही है, तो आप तुरंत विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल कंट्रोल रूम के नंबर 02992-252313 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। विभाग ने साफ किया है कि वाटर वेस्टेज करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *