महिलाओं को असली हक तो कांग्रेस ने दिया:सोना देवी बावरी, पंचायतों में आरक्षण से लेकर देश को पहली महिला राष्ट्रपति देना कांग्रेस की देन, भाजपा केवल ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में माहिर

महिलाओं को असली हक तो कांग्रेस ने दिया:सोना देवी बावरी, पंचायतों में आरक्षण से लेकर देश को पहली महिला राष्ट्रपति देना कांग्रेस की देन, भाजपा केवल ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में माहिर

पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाजी का उस्ताद करार दिया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और राजनीति में उनकी भागीदारी को लेकर कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बताया। भाजपा यह झूठ फैला रही है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने हमेशा इसका समर्थन किया, लेकिन भाजपा परिसीमन और तकनीकी बहानों के पीछे छिपकर इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। चुनावों को देखते हुए भाजपा महिला वोट बैंक को साधने के लिए नए-नए स्वांग रच रही है, जबकि धरातल पर उनके संगठन और टिकट वितरण में महिलाओं की हिस्सेदारी नगण्य है। ​पूर्व विधायक ने कहा कि बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई और किसानों की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ‘महिला कार्ड’ खेल रही है। ​कांग्रेस ने दिया महिलाओं को ‘वास्तविक’ नेतृत्व और अधिकार ​सोना देवी बावरी ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से महिलाओं को निर्णय लेने वाली भूमिका में लाने की रही है। ​ 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करना कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी), पहली महिला राष्ट्रपति (प्रतिभा पाटिल) और पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष (मीरा कुमार) दी। ​ सरोजिनी नायडू से लेकर सोनिया गांधी तक, महिलाओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देश का मार्गदर्शन किया है। 2023 में ही हो गया था महिला आरक्षण बिल पास ​जब 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, तो भाजपा इसे लागू करने के लिए 2029 का इंतजार क्यों कर रही है। यह स्पष्ट करता है कि उनकी मंशा महिलाओं को हक देने की नहीं, बल्कि केवल सत्ता हथियाने की है।
​तीन दिवसीय विशेष अभियान से खुलेगी भाजपा की पोल

​पूर्व विधायक ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 से 24 तारीख तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम के माध्यम से जनता को भाजपा के ‘झूठ’ से अवगत कराया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की महिला विरोधी नीतियों और आरक्षण के नाम पर की जा रही राजनीति का पर्दाफाश कर रहे हैं। ​ये रहे मौजूद इस दौरान जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस किरण यादव, प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल जाखड़, सुमेर यादव, पलविंदर सिंह, संतोष देवी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *