खानपुर | क्षेत्र में गर्मी के बीच ग्राम गुरजेनी में श्रीराम सेवा समिति ने आमजन की सुविधा के लिए हनुमान मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाया। बैठने के लिए सीमेंट बैंच भी रखी गई। शुभारंभ कृष्ण मुरारी नागर, भोजराज नागर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि तेज गर्मी में शुद्ध, ठंडा पेयजल मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में हुकमचंद नागर, रामबिलास नागर, मनोहर नागर, अशोक मीणा, राजेश, मनोज नागर, अर्जुन मीणा, रामभरोस मीणा, बलराम मीणा, भरत नागर, सुरेश, विमल नागर, मुरारी, राजू, अजय, कमलेश, सीताराम, महेंद्र, अर्जुन नागर, शिव मीणा, संदीप, रामनिवास, मोनू, कुंजबिहारी, चेतन मौजूद रहे।


