तीन बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों को पदमुक्त की चेतावनी:संगठन ने हर माह तीन बैठकें अनिवार्य कीं, पालन न करने पर कार्रवाई

तीन बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों को पदमुक्त की चेतावनी:संगठन ने हर माह तीन बैठकें अनिवार्य कीं, पालन न करने पर कार्रवाई

अनूपपुर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को पद से मुक्त किया जाएगा। हर माह तय कार्यक्रम के अनुसार बैठकें
बैठक में संगठन की नियमित गतिविधियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि हर माह 1 से 7 तारीख तक मंडल बैठकें और 7 से 10 तारीख तक जिला बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की बैठकें होंगी। मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता देने के निर्देश
संभागीय प्रभारी ने कहा कि संगठन के सभी कार्य मंडल अध्यक्षों के माध्यम से किए जाएं। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। सरकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों को मंडलों में प्रवास कर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए। पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि 19 और 20 मई को अमरकंटक में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *