पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips
हाल ही में मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सैल ने जीता है। ब्यूटी पेजेंट खिताब जीतने के बाद साध्वी सैल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब आप भी मिस इंडिया वर्ल्ड विनर साध्वी सैल के लुक्स को रीक्रिएट कर सकते हैं। पार्टी में जाने के लिए हम सभी अलग-अलग तरह के आउटफिट्स की तलाश करते हैं। ऐसे में आप इस तरह के लुक्स को जरुर रीक्रिएट करें। आइए आपको बताते हैं पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज।
साध्वी सैल का को-ऑर्ड सेट लुक
यदि आप पार्टी में कुछ हैंडमेड आउटफिट स्टाइल करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप इनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं। साध्वी सैल ने हैंडमेड को- ऑर्ड सेट को स्टाइल किया है, जिसको बजरंग  ट्रेल क्लोथिंग ब्रांड ने डिजाइन किया है। इस तरह से आप भी स्टाइल कर सकती हैं या फिर आप बाजार से मिलता-जुलता आउटफिट खरीद सकते हैं और स्टाइल भी कर सकते हैं। 
ब्लैक ड्रेस लुक
पार्टी के लिए आप ब्लैक कलर की आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लेजर वियर किया है। हील्स के साथ ही लुक बहुत ही प्यार लगेगा। इस लुक को आप भी क्रिएट कर सकती हैं। एक बार यह लुक ट्राई किया तो सब पार्टी में आपको ही देखेंगे।
साध्वी सैल का साड़ी लुक
यदि आपको साड़ी स्टाइल करनी है, तो आप साध्वी सैल का यह लुक जरुर ट्राई करें। चेक डिजाइन वाली साड़ी को स्टाइलिश तरीके से वियर किया है। ब्लाउज भी ऑफ शोल्डर है और इससे आप लुक बेहद कमाल का नजर आएगा। 
ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस करें स्टाइल
अगर आप पार्टी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो आप साध्वी सैल के इस लुक जरुर रीक्रिएट करें। इससे आपका लुक काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगेगा। इसमें उन्होंने बॉडीकोन ड्रेस को स्टाइल किया है। आप भी थोड़ा अलग डिजाइन वाली बॉडीकॉन ड्रेस को अपने आराम के हिसाब से वियर कर सकते हैं, जिससे आप खूबसूरत नजर आएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *