‘विराट को ऐसा नहीं करना चाहिए था’, इरफान पठान ने बताया कोहली और ट्रैविस हेड विवाद का आंखों देखा हाल

‘विराट को ऐसा नहीं करना चाहिए था’, इरफान पठान ने बताया कोहली और ट्रैविस हेड विवाद का आंखों देखा हाल

Virat Kohli no handshake with Travis Head: कमेंट्री बॉक्‍स से विराट कोहली और ट्रैविस हेड विवाद का नजारा देख रहे इरफान पठान ने पूर्व भारतीय कप्‍तान की अग्रेसिव सोच का सपोर्ट किया है, लेकिन साथ ही हाथ नहीं मिलाने को लेकर कहा कि विराट को ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

Virat Kohli no handshake with Travis Head: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्रैविस हेड के खिलाफ विराट कोहली के अग्रेसिव अप्रोच का बचाव किया है। साथ ही ये भी कहा कि विराट को ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि कोहली शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के आखिरी लीग स्‍टेज मैच के बाद सोशल मीडिया की सुखिर्यों में हैं। इस मैच में आरसीबी की 55 रन से हार से ज्‍यादा कोहली और हेड का विवाद चर्चा में है।

बॉलिंग के लिए कहा और इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से चिढ़ाया

आरसीबी की पारी के दौरान हेड ने उन्‍हें कुछ कहा, जिसके बाद कोहली ने हेड की ओर इशारा करते उन्हें बॉलिंग करने को कहा। इतना ही नहीं कोहली ने हेड को इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से भी चिढ़ाया। क्‍योंकि एसआरएच हेड का इस्‍तेमान आमतौर पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में करती है। लेकिन, शुक्रवार के मैच में वह इम्पैक्ट प्लेयर नहीं थे और आरसीबी के रन चेज के दौरान मैदान पर मौजूद थे।

विराट कोहली की पारी ज्‍यादा लंबी नहीं रही, वह पावर प्ले के आखिरी ओवर में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी परंपरा के अनुसार, एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, कोहली ने हेड को अनदेखा किया और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को पहचाने बिना ही आगे बढ़ गए।

‘इससे बचा जा सकता था’

इरफान पठान ने जियोहॉटस्‍टार पर कोहली-हेड विवाद पर बात करते कहा कि मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था। विराट को भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह क्रिकेट खेलना पसंद है। थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ा अग्रेसन, थोड़ी बातें कि जैसे ठीक है, नीचे आओ और कुछ बॉल डालो। वह यही कह रहा था कि तुम इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो।

पठान ने कहा कि आम तौर पर हेड एक इम्पैक्ट प्लेयर होता है और वह मैदान से बाहर चला जाता है। उसने उसे बॉल डालने के लिए कहा, कुछ हुआ और वह उसे बुला भी रहा था। देखो गेम के बाद क्या हुआ? मैं इसके बारे में ज्‍यादा बात करने वाला नहीं। लेकिन, मैदान पर जो हुआ, वह ठीक है, ऐसा होता है। आप अग्रेसिव होकर खेलना चाहते हैं, आप खुलकर खेलना चाहते हैं और वह थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ा अग्रेसन।

हालांकि, पठान को यह भी लगता है कि विराट कोहली को ऐसा नहीं करना चाहिए था। कोहली को हाथ मिलाने की अनदेखी से बचना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि इससे बचा जा सकता था।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही कोहली की आलोचना

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ कोहली की दुश्मनी ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार पल दिए हैं। इस घटना में भी उस जानी-पहचानी कॉम्पिटिटिव एज की झलक दिखती है। कोहली के हेड को चिढ़ाने और बाद में उन्हें इग्नोर करने के क्लिप्स वायरल होने के सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना का दौर शुरू हो गया। कुछ सपोर्टर्स ने कोहली के इंटेंसिटी का सपोर्ट किया, तो कुछ को लगा कि यह गैर-जरूरी था। उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *