IPL 2026 Playoff scenarios: आखिरी मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी पंजाब किंग्स, MI और DC के हाथों में किस्मत की चाबी

IPL 2026 Playoff scenarios: आखिरी मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी पंजाब किंग्स, MI और DC के हाथों में किस्मत की चाबी

Punjab Kings IPL 2026 Playoff scenarios: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्‍स आज शनिवार को लीग स्‍टेज में अपना आखिरी मुकाबला एलएसजी के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतने के बाद वह टॉप-4 में जगह बना लेगी, लेकिन प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे टूर्नामेंट के आखिरी दो मैचों पर निर्भर रहना होगा। 

Punjab Kings IPL 2026 Playoff scenarios: आईपीएल 2026 में के प्‍लेऑफ में तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब सिर्फ एक ही स्‍पॉट शेष है, जिसके लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई है। आज 23 मई को पंजाब का का सामना लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, अब सभी की नजरें इस अहम मुकाबले पर हैं। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि इस मैच को जीतकर पंजाब टॉप-4 में पहुंच जाएगी। हालांकि वह फिर भी प्‍लेऑफ का टिकट नहीं पा सकेगी, क्‍योंकि इसके बाद भी उसकी किस्‍मत की चाबी दिल्‍ली और मुंबई के हाथ में होगी।

जबरदस्‍त शुरुआत के बाद पटरी से उतरी गाड़ी

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आईपीएल 2026 की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की थी। वह अपने पहले सात मैचों में से एक भी नहीं हारी। लेकिन, इसके बाद उसका अभियान पटरी से ऐसा उतरा कि लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह अपने आखिरी लीग मैच में बहुत ज्‍यादा प्रेशर में होगी, क्‍योंकि इस मैच में हारते ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

एलएसजी के पास खोने के लिए कुछ नहीं

वहीं, दूसरी ओर पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी एलएसजी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वह अपने निराशा भरे कैंपेन को सम्‍मानजनक तरीके से खत्म करना चाहेगी। साथ ही वह पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी तोड़ सकती है। अब यहां से पंजाब की टीम प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है? आइये उसके सभी समीकरण देखते हैं।

एलएसजी को हराकर भी 15 पॉइंट्स तक पहुंच पाएगी पंजाब

पंजाब किंग्स के फिलहाल 13 लीग स्‍टेज मैचों के बाद 13 पॉइंट्स हैं। एलएसजी के खिलाफ जीत उसे 15 पॉइंट्स तक पहुंचा सकती है। उसके बाद उसे रविवार को होने वाले मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के नतीजे का पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।

अगर राजस्थान, जिसके 14 पॉइंट्स हैं, मुंबई को हरा देती है, तो वह 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं, राजस्थान हार जाती है, तो पंजाब की उम्‍मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि इसके बाद उसे केकेआर के खिलाफ डीसी के जीतने की दुआ करनी होगी। नहीं तो फैसला नेट रन रेट से होगा।

PBKS के लिए नेट रन रेट पर निर्भर हुए बिना प्‍लेऑफ में पहुंचने का गणित

पंजाब किंग्स अगर लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दे।

मुंबई इंडियंस अगर राजस्थान रॉयल्स को हरा दे।

दिल्ली कैपिटल्स अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *