Ameesha Patel On Virat Kohli-Liz Laz Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह बना है उनका इंस्टाग्राम पर एक मॉडल की तस्वीर लाइन करना। विराट के इस लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खुलकर कोहली का समर्थन किया है।
विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर (Ameesha Patel On Virat Kohli-Liz Laz Controversy)
दरअसल, मामला तब शुरू हुआ जब एक फोटोग्राफर द्वारा साझा की गई पुरानी तस्वीर पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई। इस इंटरैक्शन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ये मामूली डिजिटल गतिविधि इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई और मीम्स की बाढ़ आ गई।
अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन
इसी बीच मुंबई में स्पॉट हुईं अमीषा पटेल से जब इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल किया गया तो शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे ही उन्हें पूरा मामला बताया गया, उन्होंने बिना देर किए विराट कोहली का समर्थन करते हुए ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। अमीषा का मानना है कि किसी की सोशल मीडिया गतिविधि को बेवजह विवाद का रूप देना सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी पोस्ट को पसंद करना कोई गलत काम नहीं है और लोगों को हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने की आदत छोड़नी चाहिए। अमीषा के मुताबिक सोशल मीडिया पर पॉजिटिव चीजों की सराहना करना स्वाभाविक है, लेकिन उसे विवाद बना देना गलत सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा, उनका इंस्टाग्राम है इसलिए उनकी मर्जी है।
विराट कोहली ने हटाया लाइक
बताया जा रहा है कि जिस पोस्ट को लेकर विवाद हुआ, बाद में विराट कोहली ने उस ‘लाइक’ को हटा भी दिया। हालांकि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसी स्थिति बन चुकी है, जब अभिनेत्री अवनीत कौर से जुड़े एक पोस्ट पर हुई गतिविधि को लेकर कोहली को सफाई देनी पड़ी थी। उस समय उन्होंने साफ किया था कि सोशल मीडिया एल्गोरिद्म की वजह से यह इंटरैक्शन हुआ और इसके पीछे कोई व्यक्तिगत मंशा नहीं थी।


