बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प:दो पक्षों के बीच विवाद का सामने आया VIDEO; खून से लथपथ दिखा शख्स, 3 गिरफ्तार

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प:दो पक्षों के बीच विवाद का सामने आया VIDEO; खून से लथपथ दिखा शख्स, 3 गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा बहियार में जमीन विवाद ने सोमवार को विकराल रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति की शर्ट खून से सनी हुई दिख रही है और मौके पर भारी तनाव का माहौल नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष से सादपुर गांव के रहने वाले संजय झा और दूसरे पक्ष से भर्रा के रहने वाले सुनील शर्मा एवं पोखरिया के रहने वाले मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। झड़प के दौरान की दो तस्वीरें देखिए वीडियो में सूजा बहियार के खेतों में लोगों की दिखी भीड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सूजा बहियार के खेतों में बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। वीडियो में एक पक्ष का व्यक्ति खून से लथपथ हालत में दिख रहा है, जो मारपीट और गोलीबारी का आरोप लगा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के पास कट्टा भी दिख रहा है। सामने आए एक अन्य वीडियो में बहियार में अफरा-तफरी और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद से सूजा और आसपास के बहियार इलाकों में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार जमीन पर कब्जा एवं फसल काटने को लेकर घटना हुई है। डीएसपी सदर वन बोले- जमीन के प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद घटना के संबंध में सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सूजा बहियार में जमीन के एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद है। दोनों पक्ष अलग-अलग दावे पेश कर रहे हैं। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी ने बताया कि जमीन विवाद की सूचना पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। एक पक्ष से संजय झा और दूसरे पक्ष से सुनील शर्मा एवं मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा बहियार में जमीन विवाद ने सोमवार को विकराल रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति की शर्ट खून से सनी हुई दिख रही है और मौके पर भारी तनाव का माहौल नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष से सादपुर गांव के रहने वाले संजय झा और दूसरे पक्ष से भर्रा के रहने वाले सुनील शर्मा एवं पोखरिया के रहने वाले मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। झड़प के दौरान की दो तस्वीरें देखिए वीडियो में सूजा बहियार के खेतों में लोगों की दिखी भीड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सूजा बहियार के खेतों में बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। वीडियो में एक पक्ष का व्यक्ति खून से लथपथ हालत में दिख रहा है, जो मारपीट और गोलीबारी का आरोप लगा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के पास कट्टा भी दिख रहा है। सामने आए एक अन्य वीडियो में बहियार में अफरा-तफरी और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद से सूजा और आसपास के बहियार इलाकों में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार जमीन पर कब्जा एवं फसल काटने को लेकर घटना हुई है। डीएसपी सदर वन बोले- जमीन के प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद घटना के संबंध में सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सूजा बहियार में जमीन के एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद है। दोनों पक्ष अलग-अलग दावे पेश कर रहे हैं। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी ने बताया कि जमीन विवाद की सूचना पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। एक पक्ष से संजय झा और दूसरे पक्ष से सुनील शर्मा एवं मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *