वन विभाग पर भुगतान न करने का आरोप:जवाजा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत

ब्यावर के जवाजा पंचायत समिति के जगपुरा, कलातखेड़ा और आसपास के गांवों के मजदूरों ने वन विभाग पर काम का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलेक्टर को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने बताया कि उनसे 20 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक दीवार मरम्मत का कार्य लगातार करवाया गया था। हालांकि, आज तक उन्हें उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। यह पहली बार नहीं है जब ब्यावर वन विभाग पर भुगतान संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इससे पहले मसूदा के मोयाणा और रतनगढ़ गांवों में पेड़-पौधे लगाने के लिए किए गए गड्ढों के भुगतान को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें विभाग के उच्चाधिकारियों को कर्मचारियों से भुगतान करवाना पड़ा था। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से तत्काल प्रभाव से उनकी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *