संभल में मां-बेटा-बेटी और सास का एक साथ अंतिम संस्कार:बेटी की शादी का भात देने मुरादाबाद गए थे, ट्रैक्टर-ट्राली को डंपर ने टक्कर मारी थी

संभल में मां-बेटा-बेटी और सास का एक साथ अंतिम संस्कार:बेटी की शादी का भात देने मुरादाबाद गए थे, ट्रैक्टर-ट्राली को डंपर ने टक्कर मारी थी

संभल में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई-बहन के साथ उनकी चाची और दादी शामिल हैं। यह घटना मुरादाबाद-संभल मार्ग पर मैनाठेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुई। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुरादाबाद जिले के बिलारी तहसील स्थित गुरेर गांव गए थे। वे संभल के नखासा थाना क्षेत्र के भटोला गांव निवासी नरेश की बेटी स्वाति (20) की शादी का भात न्योतने गए थे। स्वाति की शादी 30 अप्रैल को होनी है, जिसके लिए 29 अप्रैल को लगन आएगी। गुरुवार शाम 5 बजे नरेश अपने परिवार के साथ भात न्योतने के लिए निकले थे और शुक्रवार सुबह घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन स्वाति की दादी शांति (65), चाची सुमन (40), चचेरा भाई अजीत (13) और चचेरी बहन सृष्टि (8) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे एंबुलेंस से गांव भटोला पहुंचे। गांव में शोक का माहौल था। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे सास-बहू और भाई-बहन की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी और संभल के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव पहुंचे। दुल्हन स्वाति ने बताया कि उसकी 30 अप्रैल को बारात आनी है और 29 अप्रैल को लगन आएगी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था और कल शाम 05 बजे मेरी ननिहाल गांव गुरेर में भात न्योतने के लिए गए थे। आज एक्सीडेंट की सूचना मिली है। आपको बता दे कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वामी बार-बार मोबाइल चलाती रही, जिससे कि उसे पल-पल की अपडेट मिलती रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *