सर्राफा व्यापारी की हत्या के बाद हंगामा:परिजनों और व्यापारियों ने सीएचसी के सामने की नारेबाजी, गिरफ्तारी की मांग

सर्राफा व्यापारी की हत्या के बाद हंगामा:परिजनों और व्यापारियों ने सीएचसी के सामने की नारेबाजी, गिरफ्तारी की मांग

बांदा के बबेरू कस्बे में शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वादात के बाद परिजनों और व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। मर्डर की वारदात रात करीब 9 बजे हुई। 45 वर्षीय तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू सोनी सोने-चांदी का काम करते थे। शुक्रवार शाम लगभग 9 बजे बबेरू कस्बे के दूल थोक स्थित पुनी बापू चक्की के पास सराफा बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल तेज प्रकाश सोनी को तुरंत सीएचसी बबेरू ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को सूचित किए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने सीएचसी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और न्याय की मांग की। पत्नी स्नेहा ने बताया कि हमलावर सुबह भी दो बार उनके घर आए थे और शाम को फोन करके बुलाया था। उन्होंने सब्जी लाने की बात कही थी। स्नेहा ने आशंका जताई है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। तेज प्रकाश सोनी के दो पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पत्नी स्नेहा और मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सराफा बाजार के बीचोबीच हुई इस घटना के बाद सैकड़ों व्यापारी अस्पताल पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *