रायबरेली में बाइक चोरी का VIDEO:पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की

रायबरेली में बाइक चोरी का VIDEO:पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत हरदोई गांव के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरों ने दिनदहाड़े चौराहे पर स्थित एक शराब ठेके के पास से बाइक चुरा ली। हिलगी पोस्ट कासो पहाड़पुर, थाना हरचंदपुर निवासी नीरज पुत्र रामसजीवन ने बताया कि वह बलईमऊ गांव में अपनी बहन के यहां आया था। हरदोई चौराहे पर उसने अपनी बाइक ठेके के बाहर खड़ी की और शराब लेने अंदर चला गया। जब वह बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब थी।
नीरज ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और जांच जारी है। चोरी की यह घटना शराब की दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस चोरी का वीडियो शनिवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *