कुलपति ने काशी नरेश विश्वविद्यालय के विभागों का निरीक्षण किया:भदोही में शिक्षकों से मिलकर प्रवेश और विकास पर चर्चा की

कुलपति ने काशी नरेश विश्वविद्यालय के विभागों का निरीक्षण किया:भदोही में शिक्षकों से मिलकर प्रवेश और विकास पर चर्चा की

भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा की। कुलपति ने संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान तथा गणित विभाग के शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार पर केंद्रित एक उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। शेष विभागों के साथ भी आगामी एक-दो दिनों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें समग्र विकास और विभागीय जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल समिति, वेबसाइट संयोजक, प्रवेश समिति, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के लोगो निर्माण और ध्येय वाक्य के चयन की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *