वाहन चोर गिरफ्तार, 4 स्कूटी बरामद:सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचा; कबूली चोरी की वारदातें

वाहन चोर गिरफ्तार, 4 स्कूटी बरामद:सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचा; कबूली चोरी की वारदातें

अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने वाहन चोरी की अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया। उसके कब्जे से चार स्कूटी बरामद की गई है। इनको भी उसने आदर्शनगर क्षेत्र के आसपास से चोरी करना बताया है। गिरफ्तार आरोपी गौतम नगर, गुर्जर बाग, रामगंज, अजमेर निवासी जगदीश कुमार (29) पुत्र सोहनलाल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा ने बताया- चर्च हॉल रोड क्रिश्चियनगंज निवासी जस्मीना एरियल पत्नी सिल्वेस्टर एरियल ने रिपोर्ट दी थी कि 15 अप्रैल 2026 को करीब 9.15 बजे आदर्शनगर स्थित अपने कार्यालय के बाहर होण्डा एक्टीवा स्कूटी को खड़ा किया था। करीब 11 बजे उसे स्कूटी वहां नहीं दिखाई दी। आसपास तलाशने व पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला। जिस पर मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक किया। उसमें आरोपी का फुटेज मिल गया। मुखबिर से गौतम नगर में देखे जाने की सूचना पर आरोपी को डिटेन किया। उससे पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद हो गई। वाहन चोर को दबोचने व स्कूटी बरामद करने में थाने के कांस्टेबल मुकेश उदय, रघुनाथ खोजी व रामनिवास का विशेष योगदान रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *