श्रीनाथजी हवेली में अंगूर मंडली मनोरथ मनाया:गर्भगृह को गर्मी अनुसार सजाया, लोगों ने लगाए श्रीजी बावा के जयकारे

श्रीनाथजी हवेली में अंगूर मंडली मनोरथ मनाया:गर्भगृह को गर्मी अनुसार सजाया, लोगों ने लगाए श्रीजी बावा के जयकारे

नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी मंदिर की हवेली में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के तहत शनिवार को तिलकायत महाराज की आज्ञा से “अंगूर की मंडली एवं कुंजन मांझ बिराजत मोहन” मनोरथ किया गया। राजभोग दर्शन में लाडले लाल प्रभु को हरियाली से सजे कुंज में विराजित किया गया, जबकि मणि कोठे में ठाकुर श्री मदन मोहनलाल प्रभु को निकुंज भाव के बीच बिराजाया गया। गर्मी को देखते हुए गर्भगृह को ठंडक वाले भावों के अनुसार सजाया गया और देश-विदेश से पहुंचे हजारों वैष्णवों ने दर्शन किए। राजभोग दर्शन में कुंज के बीच विराजे लाडले लाल प्रभु राजभोग दर्शन के दौरान चबूतरे पर हरियाली से सजे भव्य कुंज की सजावट की गई। इसी कुंज में लाडले लाल प्रभु को विराजित किया गया। वहीं मणि कोठे में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल प्रभु को कुंज की सजावट और निकुंज भाव के बीच बिराजाया गया। गर्मी को देखते हुए गर्भगृह में की गई खास सजावट गर्मी को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को ठंडक वाले भावों के अनुसार सजाया गया। प्रभु को सुवापंखी आडबंद मलमल वस्त्र धारण कराए गए। इसके साथ छज्जेदार पाग और हल्के मोती के श्रृंगार से स्वरूप सजाया गया। निकुंज भाव की पिछवाई और श्रृंगार बने आकर्षण दर्शन के दौरान निकुंज भाव की चितराम पिछवाई सजाई गई। कर्णफूल, बांकी चंद्रिका और वेणु-वेत्र की सजावट ने दर्शन को अलग स्वरूप दिया। अष्टयाम राग सेवा के तहत कीर्तनकारों ने पुष्टिमार्गीय शास्त्रीय पदों का गायन किया, जिसे सुनकर वैष्णव भावुक नजर आए। मंदिर परिसर में लगे श्रीजी बावा के जयकारे विशेष उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में “श्रीजी बावा” के जयकारे सुनाई दिए। अधिक मास के तहत हवेली में इन दिनों अलग-अलग मनोरथ किए जा रहे हैं, जिनमें देश-विदेश से वैष्णव नाथद्वारा पहुंच रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *