मोतिहारी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:रघुनाथपुर पुलिस ने गैराज संचालक को भी पकड़ा, फरार सदस्यों की तलाश जारी

मोतिहारी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:रघुनाथपुर पुलिस ने गैराज संचालक को भी पकड़ा, फरार सदस्यों की तलाश जारी

मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चोरी के दो वाहनों के साथ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गैराज संचालक भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी गैराज संचालक बुलेट राउत, डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर निवासी विकेश यादव और रामपुर खजुरिया निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है। दारोगा के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर के समीप दारोगा अशोक कुमार शाही के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आती दिखी। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को घेर लिया और बोलेरो से उतरकर भाग रहे विकेश यादव और मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। उन्होंने बताया कि वे एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उनके चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचते हैं। गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों में सिद्धवालिया थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी जितेंद्र सिंह, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनकी टोला मिलाकना के रोबिन महतो और राजा महतो, तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी विजय प्रसाद सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक चोरी की मैजिक गाड़ी छतौनी स्थित बुलेट राउत के गैरेज में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने गैरेज संचालक बुलेट राउत को किया गिरफ्तार इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज पर छापेमारी की और वहां से चोरी की मैजिक गाड़ी बरामद कर ली। गैरेज संचालक बुलेट राउत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि बुलेट राउत अपने गैरेज की आड़ में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त का धंधा चलाता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चोरी के दो वाहनों के साथ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गैराज संचालक भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी गैराज संचालक बुलेट राउत, डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर निवासी विकेश यादव और रामपुर खजुरिया निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है। दारोगा के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर के समीप दारोगा अशोक कुमार शाही के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आती दिखी। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को घेर लिया और बोलेरो से उतरकर भाग रहे विकेश यादव और मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। उन्होंने बताया कि वे एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उनके चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचते हैं। गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों में सिद्धवालिया थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी जितेंद्र सिंह, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनकी टोला मिलाकना के रोबिन महतो और राजा महतो, तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी विजय प्रसाद सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक चोरी की मैजिक गाड़ी छतौनी स्थित बुलेट राउत के गैरेज में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने गैरेज संचालक बुलेट राउत को किया गिरफ्तार इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज पर छापेमारी की और वहां से चोरी की मैजिक गाड़ी बरामद कर ली। गैरेज संचालक बुलेट राउत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि बुलेट राउत अपने गैरेज की आड़ में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त का धंधा चलाता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *