बखरी पीएचसी में फायर सेफ्टी सप्ताह शुरू:अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव के तरीके बताए, शहीद जवानों श्रद्धांजलि दी गई

बखरी पीएचसी में फायर सेफ्टी सप्ताह शुरू:अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव के तरीके बताए, शहीद जवानों श्रद्धांजलि दी गई

बेगूसराय जिले के बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मंगलवार को फायर सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी भगवान पासवान एवं प्रमोद कुमार ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से काम लेना बेहद आवश्यक है। उन्होंने ऑडिट एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को व्यावहारिक रूप से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुंबई में मालवाहक जहाज में हुए विस्फोट में शहीद हुए 66 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह फायर सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, मुकुल राय, बंटी कुमार सहित कई अग्निशमन कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। बेगूसराय जिले के बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मंगलवार को फायर सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी भगवान पासवान एवं प्रमोद कुमार ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से काम लेना बेहद आवश्यक है। उन्होंने ऑडिट एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को व्यावहारिक रूप से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुंबई में मालवाहक जहाज में हुए विस्फोट में शहीद हुए 66 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह फायर सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, मुकुल राय, बंटी कुमार सहित कई अग्निशमन कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *