दादूपुर दियारा में युवक का शव गांव पहुंचा:नई दिल्ली में घूंमने गया था, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

दादूपुर दियारा में युवक का शव गांव पहुंचा:नई दिल्ली में घूंमने गया था, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

बछवाड़ा, मंगलवार। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत स्थित नारेपुर दियारा में मंगलवार को नई दिल्ली से एक युवक का शव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 15 निवासी पशुपति यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकुश बीते माह नई दिल्ली घूमने गया था। रविवार को सब्जी मंडी सदर बाजार स्थित एक कमरे में अचानक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और मंगलवार को शव को गांव भेज दिया। अंकुश अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद युवा जिला उपाध्यक्ष राम उदित यादव, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, उप मुखिया लाल बाबू कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बछवाड़ा, मंगलवार। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत स्थित नारेपुर दियारा में मंगलवार को नई दिल्ली से एक युवक का शव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 15 निवासी पशुपति यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकुश बीते माह नई दिल्ली घूमने गया था। रविवार को सब्जी मंडी सदर बाजार स्थित एक कमरे में अचानक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और मंगलवार को शव को गांव भेज दिया। अंकुश अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद युवा जिला उपाध्यक्ष राम उदित यादव, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, उप मुखिया लाल बाबू कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *