वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। RR Vs LSG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. वैभव के 227 बॉल पर 500 IPL रन वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। 2. जडेजा ने 17वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा ने IPL में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि 75 मैचों के बाद पहली बार उन्होंने CSK के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए यह अवॉर्ड जीता। इससे पहले उनके 16 POTM अवॉर्ड चेन्नई के लिए आए थे। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (21), विराट कोहली (19) और एमएस धोनी (18) हैं। 3. घर में लखनऊ की लगातार 7वीं हार लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड पर लगातार 7वीं हार का सामना करना पड़ा। यह IPL इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा लगातार हार के रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है, जहां दिल्ली (9 हार) और डेक्कन चार्जर्स (8 हार) जैसे टीम्स इससे ऊपर हैं। 4. आर्चर बने RR के सबसे सफल गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 68 विकेट हो गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल (66) और सिद्धार्थ त्रिवेदी (65) को पीछे छोड़ दिया। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. ऋषभ पंत ने एक हाथ से लपका शानदार कैच मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर में लगातार एक्शन देखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ा मोमेंट रहा ऋषभ पंत का कमाल का कैच। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी ने तेज बाउंसर डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने हुक शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ग्लव लगकर विकेट के पीछे ऊंची गई, जहां पंत ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। उनकी टाइमिंग और फुर्ती ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने ध्रुव जुरेल को भी आउट कर दिया। 2. मोहसिन ने वैभव को मेडन डाला, आउट भी किया मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल पर उन्होंने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन संतुलन खो बैठे और गेंद ठीक से टाइम नहीं कर पाए। कवर की दिशा में गई गेंद को दिग्वेश सिंह राठी ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच में बदल दिया। 3. वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे पर लगाई मोहसिन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई। 4. पंत रनआउट करने से चूके 15वें ओवर में मयंक यादव की धीमी गेंद पर जडेजा ने स्क्वेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। इसके बाद दूसरे रन के लिए बड़ी गलतफहमी देखने को मिली। जडेजा ने पहले रन के लिए कॉल किया, फिर अपने साथी डोनोवन फरेरा को वापस भेज दिया, जो आधे रास्ते तक पहुंच चुके थे। डीप से निकोलस पूरन का थ्रो काफी खराब रहा, जिसके बाद ऋषभ पंत ने गेंद पकड़कर बेल्स उड़ाईं, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठे। इस बीच फरेरा ने डाइव लगाकर क्रीज में वापसी कर ली। 5. जडेजा ने इनिंग की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाया रवींद्र जडेजा ने राजस्थान की पारी के अंतिम ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। मयंक यादव के ओवर में जडेजा ने 4, 2, 4, 2, 2 और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कुल 20 रन बटोर लिए। आखिरी गेंद पर जडेजा ने फाइन लेग के ऊपर पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा और टीम का स्कोर 159/6 तक पहुंचा दिया। 6. आयुष शून्य पर रनआउट लखनऊ की पारी के पहले ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष रनआउट हो गए। आर्चर की तेज गेंद पर आयुष बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद पैड से लगकर स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। यहां कोई रन नहीं था, लेकिन दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े। फील्डर रवि सिंह ने तेजी दिखाते हुए सटीक थ्रो किया और बडोनी को रनआउट कर दिया। 7. पूरन के आउट होने पर जडेजा ने जेब में हाथ डालकर सेलिब्रेट किया 10वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को आउट करने के बाद दिलचस्प अंदाज में जश्न मनाया। विकेट लेने के बाद जडेजा मुस्कुराते नजर आए और इशारे से बताया कि पूरन उनकी जेब में हैं। उन्होंने हाथ को अपनी पैंट की जेब में डालकर यह सेलिब्रेशन किया। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर पूरन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में चली गई। लॉन्ग-ऑन पर डोनोवन फरेरा ने आसान कैच लपक लिया। पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए।
8. हिम्मत का पहला IPL सिक्स, बिश्नोई का ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन 14वें ओवर में हिम्मत सिंह ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आते ही जडेजा की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शानदार छक्का लगाकर अपने IPL करियर का पहला सिक्स जड़ा। लेकिन ज्यादा देर तक वह क्रीज पर टिक नहीं सके। 15वें ओवर में रवि बिश्नोई ने फुल और तेज गेंद पर हिम्मत को बोल्ड कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह पूरी तरह चूक गए और ऑफ स्टंप उखड़ गया। विकेट लेने के बाद बिश्नोई ने ‘नोटबुक लिखने’ वाला सेलिब्रेशन भी किया। 9. मार्श की सिक्स से फिटी 16वें ओवर में मिचेल मार्श ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन तीसरी बॉल वे पवेलियन लौट गए। नांद्रे बर्गर की फुल और वाइड गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। एक्स्ट्रा कवर से पीछे भागते हुए रियान पराग ने शानदार कैच लपका। ————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पूरी खबर
धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *