वैभव सूर्यवंशी के पास आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 3 छक्‍के लगाते ही हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी के पास आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 3 छक्‍के लगाते ही हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: वैभव सूर्यवंशी के पास आज आईपीएल 2026 में इतिहास रचने का मौका है। सिर्फ 3 छक्‍के लगाते ही वैभव एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में आज 17 मई को शाम 7.30 से राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगी। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी जहां करो या मरो वाले मुकाबले में उतरेगी। वहीं, नई ऊर्जा से भरी राजस्थान रॉयल्स शुरुआत वाली अपनी लय को वापस पाने और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगी। ऐसे में सबकी नजर एक बार फिर 15 वर्षीय युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिनके पास आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने की ऑल-टाइम लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका

आईपीएल 2026 में यूथ सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा है। वह इस सीजन में अब तक 40 छक्के लगा चुके हैं। आज उनके पास आईपीएल के एक एडिशन में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने की ऑल-टाइम लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है। फिलहाल ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जब उन्‍होंने 2024 में 42 छक्‍के लगाए थे। वैभव आज तीन छक्‍के लगाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

​42 – अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)

​40* – वैभव सूर्यवंशी (राजस्‍थान रॉयल्‍स, 2026)

​39 – श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्‍स, 2025)

​38 – विराट कोहली (आरसीबी, 2016 और 2024)

​38 – सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस, 2025)

​37 – ऋषभ पंत (दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, 2018)

पावरप्‍ले में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाते हैं वैभव

वहीं, आईपीएल 2026 में अपने घरेलू मैदान पर जीत के प्रतिशत के मामले में दिल्ली 10 टीमों की टेबल में सबसे नीचे है, उसने अब तक छह मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। उसे आज के मुकाबले सबसे ज्‍यादा जिससे सावधान रहना होगा, वह वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्‍होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्‍यादा पावरप्ले छक्के (32*) लगाए हैं।

पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर राजस्‍थान रॉयल्‍स

राजस्थान रॉयल्स 11 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने पिछले 7 मुकाबलों में 5 हार का सामना किया है, जिससे यह डर पैदा हो गया है कि कहीं वे सीजन के दूसरे हाफ में लड़खड़ा न जाएं। रियान पराग की कप्तानी वाली यह टीम आईपीएल 2026 में लगातार चार मुकाबलों में अजेय रही थी, लेकिन इसके बाद खराब प्रदर्शन के साथ खुद को मुश्किल में डाल दिया। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब उसके लिए जीत की लय में लौटना जरूरी है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *