विदेशी नंबर पर करता था बातचीत,:ATS पिता–पुत्र को पूछताछ के लिए ले गई

विदेशी नंबर पर करता था बातचीत,:ATS पिता–पुत्र को पूछताछ के लिए ले गई

पाली में बुधवार सुबह ATS टीम जोधपुर ने कार्रवाई करते हुए पिता–पुत्र को घर से उठाया और पूछताछ के लिए ले गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का विदेशी नंबर कर कई बार बात कर चुका है। सिम उसके पिता के नाम है। ऐसे में ATS उसे कोतवाली थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार जोधपुर ATS टीम ने सुबह करीब सात बजे शहर के रामदेव रोड एरिया में पहुंची। यहां एक मकान में नींद में सो रहे 9वीं के स्टूडेंट और उसके पिता को अपने साथ कोतवाली थाने ले गई । जहां उनसे टीम ने अलग–अलग पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 9वीं का ये स्टूडेंट अपने मोबाइल से कई दिनों से विदेशी नंबर पर बात कर रहा था। इसके इनपुट मिलने पर ats टीम ert कमांडो के साथ पाली पहुंची और पिता–पुत्र को उनके घर से लेकर कोतवाली थाने लाई। लड़का जिस नंबर पर बात कर रहा था। वो कौनसे देश का है और लगातार उस विदेशी नंबर पर बातचीत करने का किया कारण है। इसको लेकर एटीएस पूछताछ में जुटी है। ताकि मामले की तह तक जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *