अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरान दुनिया के लिए खतरा, उनके हाथ में कभी भी परमाणु हथियार नहीं आने देंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरान दुनिया के लिए खतरा, उनके हाथ में कभी भी परमाणु हथियार नहीं आने देंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि आप ईरान (Iran) को न्यूक्लियर वेपन नहीं दे सकते, क्योंकि वे इसे बहुत जल्दी इजरायल नाम की जगह पर इस्तेमाल करेंगे। और वे इसे मिडिल ईस्ट में इस्तेमाल करेंगे, और वे इसे यूरोप में इस्तेमाल करेंगे। मुझे लगता है कि हम अगले होंगे। ऐसा नहीं होने वाला है। उनके पास 159 जहाज हैं। हर एक जहाज़ अभी समुद्र की गहराई में है।

हमनें उन्हें B2 बॉम्बर्स की मदद से रोका

ट्रंप ने कहा कि हमने B-2 बॉम्बर्स की मदद से उन्हें रोक दिया। अगर हम ऐसा नहीं करते, तो ईरान के पास परमाणु हथियार हो जाता। इजराइल, मध्य पूर्व और यूरोप के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह से तबाह हो चुकी है और उसका नेतृत्व भी कमजोर पड़ गया है।

ईरान की सेना पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है

उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। उनके पास नौसेना नहीं बची है, वायुसेना नहीं है, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं है, रडार नहीं है और न ही नेता बचे हैं। उनके सारे नेता चले गए। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है। वे हमारे लिए जरूरी तरह का समझौता नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इस मामले को ठीक से निपटाएंगे।

युद्ध खत्म होते ही पेट्रोल के दाम में आएगी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम संघर्ष को अधूरा छोड़कर नहीं जाएंगे। हम जल्दबाजी में नहीं है। हम तीन साल बाद फिर से यह समस्या खड़ी होने नहीं देंगे। ट्रंप ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें ऊंची हैं, बाकी चीजों की कीमतें कम हो रही हैं, लेकिन जब यह युद्ध खत्म हो जाएगा तो दुनिया ईरान के परमाणु हथियार के बिना होगी। अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल गया तो पूरी दुनिया खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए ऐसा कभी नहीं होने वाला। युद्ध खत्म होते ही पेट्रोल की कीमतें भी गिर जाएंगी।

ईरान का नेतृत्व पूरी तरह से बिखरा हुआ

ट्रंप ने ईरान के हालिया प्रस्ताव पर असंतोष जताया और कहा कि वे समझौते के लिए तैयार तो दिख रहे हैं, लेकिन प्रस्ताव संतोषजनक नहीं है। “वे डील करना चाहते हैं, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया। देखते हैं क्या होता है,” उन्होंने कहा।ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व में मौजूद आंतरिक कलह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान का नेतृत्व बहुत बिखरा हुआ है। इसमें दो-तीन, शायद चार गुट हैं। सब डील करना चाहते हैं, लेकिन वे खुद ही अस्त-व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *